- Hindi News
- समस्याओं के निराकरण के लिए किया प्रदर्शन
समस्याओं के निराकरण के लिए किया प्रदर्शन
नामकुम| भाजपाखिजरी मंडल के तत्वावधान में नामकुम प्रखंड की समस्याओं के समाधान के लिए मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिप सदस्य आरती कुजूर, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। सभा के माध्यम से उपायुक्त के नाम अंचल सीआई और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। मौके पर झैरो देवी, प्रभाष झा, पीयूष सिंह, जयपाल हजाम, रमेश मुंडा आिद मौजूद थे।