पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश होते ही तालाब बन जाती है सड़क

बारिश होते ही तालाब बन जाती है सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम | वार्ड49 के जोरार और तेतरी टोली की स्थिति नारकीय हो चुकी है। पर्याप्त नाली होने के कारण घर का गंदा पानी एवं बारिश का पानी काॅलोनी में ही जमा रहता है। हल्की बारिश होने पर वार्ड 49 के विभिन्न काॅलोनियों की सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इसके बाद कीचड़ भरा पानी में ही होकर लोगों को आना-जाना होता है। इस वार्ड में गंदे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण घर का गंदा पानी लोग सड़क पर ही बहाते हैं। लोगों का कहना है कि यहां की वार्ड पार्षद समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं। पानी जमा होने के कारण कीड़े-मकोड़े, मक्खी-मच्छर पनपते हैं, इसकी चपेट में आने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।