पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चान्हो में लूट की योजना बनाते हथियार के साथ तीन धराए

चान्हो में लूट की योजना बनाते हथियार के साथ तीन धराए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम| लोवाडीहइंडस्ट्रियल क्षेत्र से एक बाइक (जेएच01एभी-9253) की लूट हो गई। गिरजा कोचा लोवाडीह निवासी राहुल कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राहुल ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल क्षेत्र होते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान तीन-चार युवकों ने उसे रोकवाया और हथियार दिखाकर बाइक लूट कर फरार हो गए। गौरतलब हो कि इस तरह की घटना उस क्षेत्र में कई बार हो चुकी है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि वहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। मालूम हो कि पिछले दिनों नामकुम थाना के बगल से बाइक की चोरी हो गई थी।

भास्कर न्यूज | चान्हो

चान्हो पुलिस ने खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग से चोरेया मोड़ के समीप लूट की योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दो बाइक, दो लोडेड कट्टा और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लोहरदगा जिले के कुडू के सिंजो बारीडीह गांव के संजय महली, सेन्हा के उरांव टोली निवासी आशीष उरांव मांडर के टटकुन्दो निवासी अमित तिर्की शामिल है। शनिवार को मांडर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हेडक्वार्टर डीएसपी संदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर चार युवक हथियार के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस पहुंची तो सभी भागने लगे। थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह और पुलिस के जवानों ने तीन लोगों को खदेड़ कर पकड़ा। जबकि एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। मौके पर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह, एएसआई मदन सिंह, रसका हांसदा, पुरन उरांव, सुधीर टेटे, रामेश्वर उरांव, वीरेंद्र कंडुलमा, संजय इंदवार और सुरेंद्र भगत शामिल थे।

संजय 2005 में हथियार के साथ कुडू में पकड़ा गया था। जेल से निकलने के बाद लोहरदगा में छिनतई किया। वह किस्को थाना में हत्याकांड का आरोपी है। अमित 2015 में हत्याकांड में मांडर थाना से जेल जा चुका है।

खबरें और भी हैं...