लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी धराए
सोनाहातू | पुलिसने लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से दो हजार दो सौ रुपए और दो मोबाइल जब्त किया। सोनाहातू थाना में शुक्रवार को डीएसपी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताए कि 27 जनवरी को दुलमी-बोगादार गांव के समीप मवेशी व्यापारी गौतम से एक लाख 72 हजार रुपए लूटे गए थे। घटना को नौ लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। चार अपराधियों को अन्य जगहों से गिरफ्तार किया गया है। इसमें सोनाहातू के हरेकृष्ण सोनार, तमाड़ के शिशिर बार लुंगा, अरगोड़ा के आशीष मुंडा, नामकुम थाना के शोभा सिंह है। सोनाहातू थाना प्रभारी दिनेश टोप्पो और राहे ओपी प्रभारी जितेन्द्र कुमार रमन के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों को पकड़ा है। हरेकृष्ण और अन्य एक की प्लानिंग पर घटना को अंजाम दिया गया है।