पौधरोपण जल संरक्षण को दें प्राथमिकता प्रधान सचिव
नामकुम | नामकुममें योजना बनाओ अभियान को धरातल पर लाने और लोगों की सहभागिता को देखने ग्रामीण कार्य विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा एवं विकास शाखा के प्रभारी समाहर्ता मोहन प्रसाद नामकुम के विभिन्न पंचायतों का दौरा करके योजना की स्थिति की जानकारी ली। इसी क्रम में खिजरी पंचायत के तुम्बागुटू गांव के फुटबाॅल मैदान पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में आम जनता, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि योजना बनाओ अभियान के तहत आप अपने पंचायत के विकास के लिए योजना बनाए, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मिट्टी का कार्य, पौधरोपण, जलसंरक्षण के कार्य शामिल हो और योजना में मजदूरी एवं सामाग्री का अनुपात 60ः40 का हो, जिसमें विभाग का सहयोग रहेगा। जिप सदस्य आरती कुजूर ने कहा कि पिछले बार की तरह अब केवल कागज में योजना रहे। मौके पर बीडीओ ठाकुर गौरीशंकर शर्मा, राम अवतार केरकेट्टा, विनोद नायक, निखील नायक, प्रदीप कुजूर, चंपा टोप्पो आदि लोग शामिल थे।