मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
नामकुम | पतराटोलीनिवासी तरुण कुमार गोप ने 28 जनवरी को मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रमोद एक्का सहित कई अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। वहीं, अन्य आरोपी का कहना है कि उनलोगों को झूठा फंसाने की साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।