अंकित स्वांसी हत्याकांड की जांच शुरू
नामकुम| नामकुमतेतरी टोली के चौथी कक्षा के छात्र अंकित स्वांसी हत्याकांड का सुराग पाने मंगलवार को डाॅग स्काॅवयड की टीम पहुंची। अंकित का शव जहां से बरामद हुआ था, वहां टीम गई। अंकित का चप्पल सूंघते खोजी कुत्ता नदी की ओर दौड़ते हुए गया। मालूम हो कि 22 जनवरी से अंकित लापता था। सोमवार को उसका शव तेतरीटोली में रस्सी के सहारे लटका मिला था।