लोवाडीह में तेलंगाना खड़िया की जयंती मनी
नामकुम | तेलंगाखड़िया की 210वीं जयंती पर लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक स्थित तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तेलंगा खड़िया का जन्म नौ फरवरी 1806 को मुरगुह सिसई (गुमला) में हुआ था। अंग्रेजों और जमींदारों के अत्याचारों के विरुद्व वे गुरिल्लावार के रूप में आंदोलन शुरू किए थे। इनके संगठन का नाम ज्यूरी पंचायत के रूप में था। इसमें केवल खड़िया ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोग थे। 23 अप्रैल 1880 को तेलंगा खड़िया जब सुबह सूर्यदेवता की प्रार्थना कर रहे थे, तभी अंग्रेजों के दलालों ने छुपकर उन्हें गोली मार दी। वहीं पार्षद कुल भूषण डुंगडुंग ने प्रतिमा के समक्ष पार्क एवं प्याउ निर्माण कराने की बातें कहीं। मौके पर डाॅ. सुशील केरकेट्टा, अंजलुश इंदवार, वासिल किड़ो, पॅाल कुल्लु, हलन किड़ो, कुलभूषण डुंगडुंग आदि लोग उपस्थित थे।