पूर्व पार्षद के आवास पहुंचे प्रह्लाद मोदी
नामकुम | प्रधनमंत्रीनरेन्द्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को सामलौंग स्थित पूर्व पार्षद सुरेश साहू के आवास पर पहुंचे। आवास पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव का भी स्वागत किया गया। प्रह्लाद मोदी के साथ छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सांसद लखन लाल साहू भी थे, जो करीब एक घंटे तक रहे। मौके पर डाॅ. लंबोदर महतो, उमेश चंद्र मेहता, धीरेन कुमार, मधुराम साहू एवं छत्रधारी महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।