पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपुर में बनेगा नया थाना, प्रक्रिया शुरू

रामपुर में बनेगा नया थाना, प्रक्रिया शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम| नामकुमक्षेत्र के रामपुर में एक नया थाना बनेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नामकुम थाना से नए रामपुर थाना अंतर्गत आनेवाली पंचायत गांव की मांगी गई सूची के साथ प्रस्ताव विभाग के वरीय अधिकारी के पास भेज दिए गए हैं। अधिकारी इसे गृह विभाग के पास भेजेंगे, वहां से इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद एक रामपुर बनाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। इस थाना के बनने से दूर-दराज के ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी साथ ही पुलिस को भी अपराध नियंत्रण करने में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में थाना क्षेत्र में दूरी के कारण कई गांवों में पुलिस को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।