- Hindi News
- फूड रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
फूड रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
नामकुम | राज्यखाद्य निदेशालय एवं यूनिसेफ के सहयोग से राज्य खाद्य संरक्षा अधिनियम ऑनलाइन फूड रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ निदेशक प्रमुख डाॅ. प्रवीण चन्द्र ने किया। कार्यक्रम में जिलों से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खाद्य संरक्षा अधिकारी तथा जिला डाटा प्रबंधक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पांच बैच में आयोजित की जा रही है। तकनीकी सत्र में फूड सेफ्टी(स्टेट कॉर्डिनेटर) जेके. सिंह ने फूड सेफ्टी से जुड़े कानूनों पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं उनका विवेचन किया।