- Hindi News
- प्लांट निर्माण के विरोध में हुई ग्रामसभा
प्लांट निर्माण के विरोध में हुई ग्रामसभा
नामकुम| लालखटंगापंचायत की मुखिया सुशांति देवी के नेतृत्व में ग्रामसभा हुई। अध्यक्षता अजय मुंडा ने की। गढ़खटंगा में बगैर ग्रामसभा के हाॅट मिक्सिंग प्लांट के निर्माण के संबंध में ग्रामसभा रखा गया था। इसमें ग्रामसभा के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह के सदस्य और प्लांट निर्माण कराने वाली कंपनी के लोग शामिल थे। सभा की कार्रवाई होने पर लोगों ने चर्चा की कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के प्लांट लगाना गैरकानूनी है। इसलिए गांव के विकास के लिए दूसरी कोई योजना हो, तो गांव वालों ने कंपनी से पेश करने को कहा अन्यथा मिक्सिंग प्लांट निर्माण का एक स्वर में विरोध करने की चेतावनी दी है। बैठक में दुर्गा महली, जिप सदस्य आरती कुजूर आदि मौजूद थीं।