बच्चा के संग मां लापता
नावाडीह| नावाडीहथाना क्षेत्र के बिरनी निवासी शंकर रवानी की 21 वर्षीय प|ी सावित्रि देवी अपने 2 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के साथ बीते बुधवार से लापता है। इस संबंध में शंकर रवानी की लिखित शिकायत पर नावाडीह थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में रवानी ने बताया कि वह डंपर में मजदूरी करने गया था। वहीं पिता विजय रवानी घर से बाहर एवं मां जंगल लकड़ी चुनने गई थी। इसी बीच सावित्री अपने बच्चे के साथ निकल गई।