- Hindi News
- प्रीति ने राज्य में किया गांव का नाम रौशन
प्रीति ने राज्य में किया गांव का नाम रौशन
ताराटांडग्राम निवासी नवल किशोर महतो की पुत्री प्रावि ताराटांड के पंचम वर्ग की छात्रा प्रीति कुमारी ने रांची में हुए राज्य स्तरीय बाल समागम खेल कूद प्रतियोगिता के जलेबी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपने गांव नाम रौशन किया। उसे मुख्यमंत्री द्वारा गोल्ड मेडल प्रशस्त्रि पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। उक्त छात्रा भले ही मुकबधिर है परंतु पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में अव्वल रही है। प्रीति की सफलता पर क्षेत्र के विधायक जगरनाथ महतो, मुखिया किरण देवी सहित शिक्षकों ने बधाई दी है।
प्रशस्ति पत्र दिखाती प्रीति साथ में परिवार के सदस्य।