पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ की समीक्षात्मक बैठक

बीएलओ की समीक्षात्मक बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावाडीह | नावाडीहप्रखंड के सभागार में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर बीएलओ की बैठक हुई। इसमें अंचालाधिकारी अनूप कच्छप ने कहा कि बीएलओ अपने क्षेत्र के मतदाताओं से घर घर जाकर मतदाता सूची में नामांकन कराने, नाम हटाने या अशुद्धियों को दूर करने हेतु फार्म 6, 7, 8 के अलावे केंद्र परिवर्तन हेतु फार्म 8 कर प्राप्त करें। साथ ही मतदाताओं के आधार कार्ड नंबर, मोबाईल नंबर आदि की प्रविष्टि भी करें। इसके अलावे प्रशिक्षक राजेश कुमार वर्णवाल दुर्गा प्रसाद साहु ने प्रपत्र एक, दो तीन पर सभी बीएलओ को प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया बताया।

बैठक में खेमलाल महतो, कृष्णा प्रसाद, शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार, नीलकंठ महतो, गोपाल महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, प्रदीप कुमार, गोपाल महतो, अंशुबाला, लखन महतो, शिवनारायण महतो आदि बीएलओ मौजूद थे।