स्थानीयता तय करें
नावाडीह | झामुमोप्रखंड कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गणेश प्रसाद महतो संचालन विश्वनाथ महतो ने किया। बैठक में स्थानीयता नीति तय करने तथा भूमि अधिग्रहण अधिनियम लागु नहीं करने के लिए सरकार पर दबाब बनाने हेतु 9 फरवरी को प्रखंड कार्यालय में जुलूस निकाल कर जनाक्रोष का प्रदर्शन किया जाएगा। तथा एक दिवसीय धरना दी जाएगी। बैठक में केंद्रीय कमेटी सदस्य जयनारायण महतो, विधायक प्रतिनिधि गौरीशंकर महतो, विश्वनाथ महतो, नवल किशोर महतो, टेकलाल चौधरी, शिवदयाल मांझी, गोपी रजक, दीप नारायण महतो, डॉ लालजी महतो, अधिवक्ता मुमताज अली, गुलाबचंद महतो, राजेंद्र कुमार, तापेश्वर महतो, मो अमरूल अंसारी, पिंटु कुमार टुडू, कमलेश तुरी आदि लोग मौजूद थे। सबने मांग की है कि स्थानीयता पहले तय हो।