गायत्री परिवार ने किया अखंड जाप
नावाडीह| गायत्रीपरिवार द्वारा गायत्री प्रज्ञापीठ शांतिवन भलमारा में बसंत पंचमी पर 12 घंटे का अखंड जाप एवं संध्या में दीप यज्ञ किया गया। धनेश्वर महतो ने कहा कि प्रखंड के सुख शांति के लिए जाप दीप यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार विद्यार्थी, भवानी महतो, मंजू कुमारी, धीरज कुमार, घनश्याम महतो, नारायण महतो, चंद्रमोहन महतो सहित कई लोग मौजूद थे।