पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावाडीह| नावाडीहस्थित पंचमंदिर में गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा अनुसंशित सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत 4 लाख 95 हजार से बनने वाले विवाह मंडल का भूमि पूजन प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। मौके पर अध्यक्ष सिंह ने कहा कि यहां नावाडीह ही नहीं, बल्कि दूसरे क्षेत्र के जोड़े की शादी होती है। इसी को देखते हुए सांसद ने विवाह मंडप निर्माण के लिए सीसीएल को पत्र प्रेषित कर इसकी मांग की थी। मौके पर मंदिर के पुजारी उमेश कुमार पांडेय, सुनील सिंह, विनोद कुमार भगत आदि मौजूद थे।