यज्ञ को ले तैयारी शुरू
सरिया | सरियाप्रखण्ड के नावाडीह में आगामी 22 फरवरी से होने वाले नौ दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसे लेकर यज्ञ समिति के लोगों ने गांव का भ्रमण कर यज्ञ के दौरान ग्रामवासियों को मांस मदिरा का सेवन नही करने का निर्देश दिया है। इस दौरान शराब बिक्रेताओं से भी यज्ञ की अवधि में शराब बेचने की अपील की गई। हिदायत दी गई है कि यदि इस दौरान कोई शराब बेचते पकड़ा गया तो उसपर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यज्ञ का शुभांरभ 22 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगी। मौके पर बद्री पासवान, टिंकू साव, सूखदेव नायक, सूरेश साव, चोलो साव, रामा साव, महेश पासवान आदि मौजूद थे।