ट्रैक्टर के कुचलने से युवक की मौत
नावाडीह| भेंडराजमुनिया नदी स्थित भेंडरा विराजपुर पुल समीप बालू लेकर रहे ट्रेक्टर का पिछला चक्का चढ़ जाने से 16 वर्षीय मजदूर बाराडीह निवासी मदन ठाकुर के पुत्र टिंकू ठाकुर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, निमियाघाट पुलिस पहुंचकर वाहन मालिक से एवं सरकारी मदद दिलवाने का आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बोदरो निवासी दिनेश स्वर्णकार उर्फ दीनू का ट्रेक्टर बालू भरकर जमुनिया नदी से बाराडीह रहा था कि बिराज पुल के समीप झटका खाने से वाहन में सवार मजदूर टिंकू ठाकुर गिर गया। जिससे उसके पेट पर वाहन का पिछला चक्का चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।