पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाई उत्थान समिति का सम्मेलन सपंन्न

नाई उत्थान समिति का सम्मेलन सपंन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाईउत्थान समिति का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन नावाडीह डाक बंगला परिसर में इश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर, स्व काली ठाकुर, स्व डेगलाल ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाई उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर, विश्वनाथ प्रमाणिक, रामू ठाकुर, सीके ठाकुर, कमलेश ठाकुर, धीरेंद्र हजाम, डॉ डोमन ठाकुर, डॉ वंशी ठाकुर शामिल थे। सम्मेलन में समाज के लिए सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक आर्थिक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए जोरदार आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई गई। सम्मेलन में भारी संख्या में महिला-पुरुष बच्चों ने हिस्सा लिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर एवं सीके ठाकुर ने कहा कि नाई समाज आर्थिक शैक्षणिक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है।

इन्होंने किया संबोधित

सम्मेलनमें मुखिया योगमाया देवी, सरिता सुमन, चुरामन ठाकुर, प्रमेश्वर ठाकुर, भीम ठाकुर, अरुण ठाकुर, बासुदेव शर्मा, डॉ डोमन ठाकुर, शंकर ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, दशरथ ठाकुर, भक्तु ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, डॉ जितेंद्र शर्मा, नीलकंठ ठाकुर, चांदनी देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन शंकर ठाकुर ने किया।