पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान को लेकर हुई भाजपा की बैठक

सदस्यता अभियान को लेकर हुई भाजपा की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावाडीह| नावाडीहप्रखंड भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि प्रदेश से लेकर पंचायत तक संगठन का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए पांच-पांच पंचायत मिलाकर एक संयोजक मंडली बनाए। उन्हें प्राथमिक सदस्य बनाने की जिम्मेवारी दे। वहीं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक बूथ में 100 प्राथमिक सदस्य बनाए जाएं। इस तरह पूरे प्रखंड में 12 हजार सदस्य बनाने हैं। नावाडीह में दिनेश कुमार निराला एवं सुरेंद्र मिस्त्री को नावाडीह सदस्यता प्रभारी बनाया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, निर्मल महतो, प्रदीप कुमार वर्मा, साधु महतो, गोविंद महतो, अनिता सिंह, ईस्लाम अंसारी, प्रदीप आदि थे।