देश को गिरवी रखने की साजिश : झामुमो
निरसा|भूमि अधिग्रहणअध्यादेश के विरोध में झामुमो प्रखंड सह अंचल समिति की ओर से सोमवार को निरसा प्रखंड कार्यालय में धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए उमाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश को 22 पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र कर रही है। योजनाओं के नाम पर रैयती भूमि अब मनमाने तरीके से लेकर पूंजीपतियों को आजीवन के लिए हस्तांतरित कर देगी। लोग अपने ही देश में भूमिहीन और बेघर हो जाएंगे। झारखण्ड में भी अब हमारी जमीन रहेगी नहीं। राज्य सरकार ने स्थानीयता तय किए बगैर ही बहाली शुरू कर दी है। नौकरियां बाहरी लोगों को देने की साजिश है। धरना को शिवलाल सोरेन, आस्तिक बाउरी, वरुण मंडल, नरेंद्र नाथ, राशु दास, कुंती देवी, भोला शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। बाद में बीडीओ को दो सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया।