जीता, तो होगा विकास : अरुप चटर्जी
निरसा|मासस प्रत्याशीअरुप चटर्जी ने मंगलवार को निरसा उत्तर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा कैंची छाप पर वोट देकर मासस को विजयी बनाने का आग्रह मतदाताओं से किया। इस दौरान भागाबांध पंचायत में एक सभा भी आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए अरुप चटर्जी ने कहा कि मेरे प्रयास से निरसा तीन प्रखंड विभाजित हुआ, जिससे निरसा विधानसभा का तेजी से विकास होगा तथा लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा। निरसा में अनुमंडल भी बनना तय है। निरसा के सभी ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ करवाया तथा उन्हें मुख्य मार्ग से जुड़वाया। मेरे प्रयास से निरसा के गांव में पाइपलाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था बहुत जल्द शुरू होगी। इस कार्य के लिए टेंडर भी निकल चूका है। दो तीन माह के अंदर केलियासोल विद्युत सब स्टेशन काम करने लगेगा। जिससे निरसा विधानसभा के लोगों को बिजली संकट से मुक्ति मिलेगी। मौके पर जमशेद अंसारी, जोतिलाल मुर्मू, मुन्ना तिवारी, मोबिन अंसारी, संतोष दास,निमाई लोहार आदि मौजूद थे।