पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमोप्रत्याशी अशोक मंडल ने पंचेत, खरकेयारी, बांदा, गोपीनाथपुर, सांगामहल, भागाकुड़ी सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिवलीबाड़ी से बाइक जुलूस भी निकाला। इस दौरान झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल भी स्वयं मोटरसाइकिल चला रहे थे। अशोक मंडल ने कहा कि निरसा के विधायक अरुप चटर्जी विधायक मद से जो 10 प्रतिशत दलाली खाते हैं उसका हिसाब जनता मांग रही है। 10 वर्षों तक निरसा का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक बताए की उन्होंने अबतक एक भी निरसा की जनता को रोजगार क्यों नहीं दिलवा पाए। पिछले चुनाव में अरुप लोगों से रोजगार दिलवाने का वादा कर विधायक बने अपनी जेब भरने में लग गए।

इस बार ओम बेस्को में लोगों को रोजगार दिलवाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने ओम बेस्को के विस्थापितों के हक अधिकार को छिनने तथा उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कर लोगों के आंदोलन को कुचलने काम किया है।