हाईटेक ईवीएम को लैंप ने दिखाई रोशनी
बूथ नंबर 27 में रखा गया था देसी लैंप
निरसासीट के डीवीसी मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 231 में अंधेरा छाया हुआ था। ईवीएम के पास भी अंधेरा था। कई वोटरों ने इसकी शिकायत की, तो प्रिजाइडिंग ऑफिसर और बीएलओ की ओर से ईवीएम के पास टार्च की रोशनी की व्यवस्था की गई। हालांकि वोटर इसके बाद भी कह रहे थे कि बूथ के अंदर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम नहीं था।
...बादलसे हुआ अंधेरा
सुबहसे ही आसमान में बादल थे। वैसे बूथों में वोटरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जहां बिजली नहीं थी और रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई थी। कई मतदाताओं ने बूथ पर मौजूद पदाधिकारियों को रोशनी नहीं होने की शिकायत भी की। इसके बावजूद वहां किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
निरसा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय, पांड्रा स्थित बूथ संख्या 27 में ईवीएम जिस कमरे में लगाई गई थी, वहां काफी अंधेरा था। मतदाताओं को ईवीएम के सभी बटन और प्रत्याशियों के नाम ठीक से नहीं दिखाई दे रहे थे। इसलिए ईवीएम के पास देसी लैंप जलाकर रखा गया था। हालांकि कंट्रोल यूनिट आदि कमरे के बाहर ही रखी गई थी। कागजी काम भी कमरे के बाहर बरामदे में ही किया जा रहा था।