पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से तीन मवेशियों की मौत

करंट लगने से तीन मवेशियों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा| निरसाथाना क्षेत्र के उपचुरिया गांव स्थित जंगल में रविवार की सुबह चरने गई तीन मवेशी हाई टेंशन तार की चपेट में गए, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से अन्य मवेशियों की जान बच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण विभाग से मवेशियों के मालिकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मवेशी जंगल में ही पड़ा हुआ है तथा विभाग के कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। इस कारण उस क्षेत्र की बिजली भी सुबह से गुल है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह भी गांव के मवेशी चारा चरने के लिए उपचुरिया स्थित जंगल की ओर गए थे।





वहां पर पहले से ही हाईटेंशन तार टूट कर गिरा हुआ था। इसकी चपेट में आने से तीन मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिजली के तार की चपेट में आने से उपचुरिया निवासी शिवलाल रूद्र का एक बैल, अलका गोराई बोली गोराई की एक-एक गाय की मौत हो गई है।