- Hindi News
- निरसा में 2009 की तुलना में इस बार 13 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग
निरसा में 2009 की तुलना में इस बार 13 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग
भास्कर न्यूज|निरसा/कुमारधुबी/चिरकुंडा
विधानसभाचुनाव के चौथे चरण में निरसा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। निरसा विधानसभा चुनाव 2014 में जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग 13 प्रतिशत अधिक मतदान करते मतदान का प्रतिशत बढ़ा दिया। इस क्षेत्र में मतदान की संख्या बढ़ना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। पिछले विधानसभा चुनाव में निरसा के मतदाताओं ने 57 प्रतिशत मतदान किया था। रविवार की सुबह 7 बजे से ही ठंड की परवाह करते हुए मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे। यह सिलसिला दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। लोकतंत्र के महापर्व में विकलांग बुजुर्ग लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निरसा विधानसभा में 51 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। उन मतदान केंद्रों पर पहले मतदान करने पहुंचे तीन लोगों को वहां पदस्थापित मतदान कर्मियों ने फूल देकर उनका स्वागत किया। निरसा स्थित आदर्श मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे प्रथम तीन लोगों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। निरसा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पल्हारपुर के मतदान केंद्र संख्या 215 216 में सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत तक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं ठंड के बावजूद मतदाताओं में वोटिंग के प्रति जमकर उत्साह देखा गया। सुबह से लोग जुट गए थे।
वोट नहीं दे पाईं 95 वर्षीया वृद्धा | चिरकुंडाकी 95 वर्षीया वृद्धा वोट डालने बूथ संख्या 319 पर पहुंची। लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था। उसने बताया कि लोकसभा चुनाव में उसने वोट डाला था।
वोट दिए बिना ही कई लाैटे | निरसामें 63 प्रतिशत वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। बीएलओ द्वारा बांटी गई पर्ची में मतदान का समय अंकित रहने के कारण कई लोग तीन बजे के बाद मतदान के लिए पहुंच, पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
इनसे है जिंदा लोकतंत्र
भारतमें लोकतंत्र की जड़े काफी मजबूत हंै। निरसा विधानसभा क्षेत्र में विकलांग बुजुर्ग लोगों का मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। महताडीह कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 172 पर नि:शक्त अमित कुमार रजक का मतदान के प्रति उत्साह देख मतदान कर्मियों ने भी उसकी हौसला अफजाई की तथा उसे मतदान केंद्र तक पहुंचाकर उसका मतदान करवाया। वहीं बूथ संख्या 133 पर बुजुर्ग बुधु सोरेन बीरसिंहपुर बूथ केंद्र में मंजू