जेएनयू के अध्यक्ष का पुतला जलाया
निरसा | भारतस्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने शनिवार को निरसा पंजाबी सभागार से जुलूस निकाला। जुलूस निरसा चौक होते हुए निरसा हटिया मोड़ सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए निरसा चौक पहुंचा। इस दौरान न्यास के सदस्यों ने जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के विरोध में नारे लगाए। वही निरसा चौक पर न्यास के सदस्यों ने कन्हैया कुमार का पुतला भी जलाया। मौके पर न्यास के अध्यक्ष मंजीत सिंह, कुंजबिहारी मिश्रा, रवींद्र प्रधान, डीएन यादव, सज्जाद अंसारी, मनोज सिंह, सुभाशीष मंडल उपस्थित थे।