अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध
निरसा | जिलाप्रशासन द्वारा निरसा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भाकपा माले कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया है। भाकपा माले के निरसा प्रखंड सचिव कमल बनर्जी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गरीब दुकानदारों को बराबर विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है। जिला प्रशासन को पहले इन्हें पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए, इसके बाद विस्थापन किया जाना चाहिए। परंतु जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। हमारी पार्टी जिला प्रशासन के इस रवैए का विरोध करती है।