पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंचलाधिकारी से सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत

अंचलाधिकारी से सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा |निरसा-जामताड़ा पथ पर बरती जा रही अनियमितता की लिखित शिकायत शनिवार को झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक मंडल ने निरसा सीओ प्रशांत कुमार लायक से की है। अपनी शिकायत में अशोक मंडल ने कहा कि निरसा-जामताड़ा पथ के निर्माण कार्य में पानी बहाव के लिए बनने वाली पुलिया को गलत स्थान पर बनाया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण में लगे ठेकेदार द्वारा रास्ते की मिट्टी काटकर सड़क के आसपास स्थित निजी जमीन पर जबरन फेंका जा रहा है। सड़क के कालीकरण कार्य में हॉट मिक्सर प्लांट से मिक्स की गई सामग्री के स्थान पर साधारण सामग्री दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...