पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरसा . माडाप्रोटो टाइप योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा

निरसा . माडाप्रोटो टाइप योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा . माडाप्रोटो टाइप योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार को विधायक अरूप चटर्जी ने 22 लाभुकों के बीच खेती के लिए 11 मोटरपंप का नि:शुल्क वितरण राजा कोलियारी स्थित पंचायत भवन में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि दो-दो लाभुकों का 11 समूह बनाया गया है। सभी लाभुकों को इससे पूर्व खेती के लिए कल्याण विभाग द्वारा कूप निर्माण भी करवाया गया है। कूप से पानी निकालकर खेती करने के लिए सभी लाभुकों के बीच कुल 11 मोटरपंप सेट दिया गया। इससे किसान वर्ग के लोगों को खेती करने में सुविधा मिलेगी। वहीं टीएसआरडीएस एनजीओ के जयदेव पाल ने बताया कि सोनबाद, माहताडीह में तीन बड़जोई, बरमुड़ी, श्यामलापुर, दाधूघुटू, छोटा अंबोना में एक-एक मोटरपंप का वितरण किया गया।





मौके पर मुखिया दिनेश सिंह, मधुरेंद्र गोस्वामी, सोहन किस्कू, सपन मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।

खेती के लिए दिए गए 11 मोटरपंप