पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जनों युवक फाब्ला में शामिल

दर्जनों युवक फाब्ला में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा | गुरुवारको अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लाक की बैठक कन्हाई दास के नेतृत्व में बम्पी चक्रवर्ती के आवासीय कार्यालय में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए फाब्ला नेता कन्हाई दास ने कहा कि पूर्ववर्ती कार्यकर्ताओं की घर वापसी के लिए फाब्ला की एक कमेटी बनाई गई है, जो पूर्ववर्ती कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे पुन: फाब्ला में आने तथा फाब्ला को मजबूत करने का आग्रह करेगी। कहा कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रूठे कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ पार्टी में लाया जाएगा। वहीं पूर्ववर्ती कार्यकर्ताओं की वापसी के अभियान के तहत गुरुवार की संध्या बिरलाढाल स्थित गेस्ट हाउस में दर्जनों पुराने फाब्ला कार्यकर्ताओं साथ ही अन्य दलों को छोड़कर युवकों ने पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता के समक्ष फाब्ला का दामन थामा। मौके पर अपर्णा सेनगुप्ता, बम्पी चक्रवर्ती, आल्टू अंसारी, गुहीराम साहनी, लखी सिंह, विपिन सिंह, भोला चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।