स्कूलों बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
कुमारधुबी | निरसाशैक्षणिक अंचल तीन के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत प्रभातफेरी गुरुवार को निकाली गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लायकडीह के बच्चों ने प्रभातफेरी के दौरान झाड़ू लेकर अपने विद्यालय परिसर की सफाई की। कुछ बच्चों ने विद्यालय के पड़ोस में रहने वाले लोगों को हाथ जोड़कर विद्यालय परिसर में कचरा फेंकने की अपील की। मध्य विद्यालय एगारकुंड सहित अन्य विद्यालयों में भी प्रभातफेरी निकाली गई। पूरे कार्यक्रम की माॅनिटरिंग निरसा-3 की बीईईओ रीना कुमारी ने की। उनके साथ सीआरपी शिक्षकों ने भी कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।