- Hindi News
- योजना बंद करने की रची जा रही साजिश : राजेंद्र सिंह
योजना बंद करने की रची जा रही साजिश : राजेंद्र सिंह
निरसा|कांग्रेस प्रत्याशीदुर्गा दास के समर्थन में कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार की रात सेंट्रल पुल खुदिया फाटक में चुनावी सभा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार बनते ही रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को बंद करने की साजिश रची जा रही है। केंद्र सरकार ने मजदूरों की सेवानिवृति की उम्र सीमा कम करने जा रही है। बैंकों में निवेशकों को मिलने वाला ब्याज दर को कम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मेडिकल शिक्षा के लिए सीटों को बढ़ाने का काम किया। साथ ही नौकरी में 50 प्रतिशत महिलाओं काे आरक्षण देने का काम किया। केंद्र की भाजपा सरकार राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को भी बंद करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीबों, मजदूरों नौजवानों के हितों की रक्षा कर सकती है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में अपना मतदान करें। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गा दास ने कहा कि यहां पर लाल झंडे वालों ने निरसा को वीरान कर दिया है। कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पुन: निरसा को रोजगार का साधन उपलब्ध करवाया जाएगा। मौके पर रामव्रिश यादव, कपिल देव सिंह, मनोज आदि ने अपने-अपने विचारों को रखा।