अपर्णा ने किया शक्ति प्रदर्शन
चिरकुंडा/निरसा|गुरुवार कोफाब्ला प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता द्वारा चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई से निरसा तक विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व अपर्णा सेनगुप्ता, सांसद देवव्रत विश्वास, विस्थापित नेता रामाश्रय सिंह तथा भवानी आचार्या कर रहे थे। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपर्णा ने कहा कि रैली की भीड़ ने दिखा दी है कि जनता उनकी जीत पक्की कर दी है। निरसा से भय, भूख, भ्रष्टाचार को खत्म करना है जल, जंगल, जमीन की रक्षा करनी है। अगर जनता ने मौका दिया तो चहुंमुखी विकास करेंगे। बंद कल कारखाने खोले जाने की पहल की जाएगी बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। शिक्षा, पानी, बिजली, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विस्थापितों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। कुमारधुबी रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेगी। मौके पर कन्हाई दास, सब्बन खान, मो फारूक आदि मौजूद थे।
मदनमंडल फाब्लॉ में शामिल
वहींनिरसा प्रतिनिधि के अनुसार अखिल हिन्द फॉरवर्ड ब्लाॅक का शक्ति प्रदर्शन विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मैदान में सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा में मदन मंडल फाब्लाॅ में शामिल हुए। इस दौरान मदन मंडल ने दावा किया कि वे अशोक मंडल के भाई हैं। उन्होंने अशोक पर कई गंभीर आरोप लगाए। सभा को संबोधित करते हुए फाब्लाॅ के राष्ट्रीय महामंत्री देवब्रत विश्वास ने कहा कि भाजपा कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। यदि भाजपा की सरकार राज्य में बनती है तो यहां की खनिज संपदा पर दिल्ली-मुंबई के कॉरर्पोरेट घरानों के लोगों का कब्जा हो जाएगा। फाब्लाॅ प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को जिताने की अपील की।