लाल झंडे की धरती रही है निरसा : अरुप
चिरकुंडा | निरसालाल झंडे की धरती रही है। वहीं मोदी के राज में देश में हिटलरशाही हावी हो गई है। अगर भाजपा जीत जाएगी तो कितने मजदूरों की लाशें गिरेंगी। उसका भगवान मालिक है। इसकी झलकियां भी निरसा में गुरुवार को दिखी, जहां हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता मांचल रविदास शहीद हो गए। उक्त बातें मासस की ओर से गुरुवार को चिरकुंडा स्थित सरसा पहाड़ी श्रम कल्याण केंद्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक सह प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने कहा कही। उन्होंने कहा कि लाल झंडे वाले कहीं रंगदारी नहीं करते और ही मारपीट करते हैं।