पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थरबाजी में एक की मौत, कई जख्मी

पत्थरबाजी में एक की मौत, कई जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. निरसा के पिठाकियारी में गुरुवार की सुबह मासस और भाजपा समर्थक भिड़ गए। इसमें एक मासस समर्थक की मौत हो गई, जबकि दोनों गुटों के कई लाेग जख्मी हो गए।
इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। किसी अप्रिय वारदात से निबटने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मासस के विधायक और निरसा से पार्टी के प्रत्याशी अरुप चटर्जी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा के झंडे को अपमानित करने और निजी मैदान में सभा करने के मुद्दे पर दोनों गुटों में झड़प हुई थी।

गुरुवार सुबह मासस के हजाराें समर्थक मोटरसाइकिल जुलूस लेकर निरसा के पिठाकियारी मैदान पहुंचे। वे वहां पहले से लगे हुए भाजपा के झंडे को हटा देने और निजी मैदान की बातें कहने लगे। भाजपा के कुछ समर्थकों ने उस जगह पर सभा करने का विरोध किया।
इस पर विधायक अरुप चटर्जी और भाजपा समर्थको के बीच बहस होने लगी। देखते-ही-देखते दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें पिठाकियारी के 50 वर्षीय माचन रविदास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पहले निरसा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा प्रत्याशी गणेश मिश्रा ने कहा कि शव पर राजनीति करने का मासस का पुराना इतिहास रहा है। मृतक माचन रविदास की हत्या की बात अरुप कर रहे हैं। उसकी मौत घटना से डेढ़ घंटे पूर्व अपने घर में हो चुकी थी।

मासस प्रत्याशी अरुप चटर्जी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मासस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मुझे वहां से कार्यक्रम करने की स्वीकृति पत्र प्राप्त थी।