भाजपा को पूर्ण बहुमत दें : मनोज
भाजपासांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को नयाडांगा खासनिरसा में आयोजित भाजपा की सभा में निरसा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गणेश मिश्रा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। वे अपने चिर-परिचित अंदाज में एक से बढ़कर एक भोजपुरी, हिंदी बांग्ला में गीत गाकर सभी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मनोज तिवारी ने कहा कि झारखंड के साथ अलग बने राज्य कहां से कहां पहुंचा गया। वहीं कुछ माह पूर्व बने अलग राज्य तेलांगाना भी तेजी से तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। कहा कि विकास के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत दें। वहीं खनिज संपदाओं से परिपूर्ण झारखंड रसातल में जा रहा है। इसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो एम्स की शाखा निरसा के आसपास खोली जाएगी। लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए औद्योगिक माहौल तैयार किया जाएगा।
भाेजपुरी, हिंदी बांग्ला में दिया भाषण
निरसा में आयोजित सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी।
मनोज तिवारी ने हिंदी, भोजपुरी बंगला भाषा में भाषण देकर लोगों को आकर्षित किया। उन्होंने भोजपुरी गीत तोहरे पर बा पगड़िया के नाज, जियो हो झारखंड के लाला तथा आमी एसेछि निरसा दरवार दया कोरो मां आमी चाई झारखंड, मोदी सरकार आदि गीत गाकर लोगों को लुभाया।
मौके पर प्रशांत बनर्जी, डीएन पाठक, सज्जाद अंसारी, मुन्ना सिंह, माया देवी आदि मौजूद थे।