पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आक्रोशितों ने इंस्पेक्टर को पीटा

आक्रोशितों ने इंस्पेक्टर को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटनास्थल से भागने से हुई सुरक्षा कर्मी की पिटाई

गंगोभुइयां को दीवाल के मलबे से दबता देख ईसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह निजी सुरक्षा कर्मी रंजीत सिंह वहां से भागने लगे। उनलोगों ने दीवार के मलबे में दबे गंगो को निकालने का प्रयास भी नहीं किया। इसे देख अन्य मजदूर, जो वहां पर अपनी-अपनी दीवार की ईंट निकाल रहे थे, दौड़कर आए तथा गंगो भुइयां को मलबे से निकाला। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर देवेंद्र सिंह को पकड़कर बुरी तरह पिटाई कर दी। वहीं निजी सुरक्षा कर्मी के अधिकारी रंजीत सिंह भागने में सफल रहा।

नामजदप्राथमिकी दर्ज कराएगा प्रबंधन

गोपीनाथपुरकोलियरी के अभिकर्ता एनके सिन्हा ने बताया कि अनाधिकृत रूप से रह रहे ईसीएल आवासीय परिसर में रह रहे लोगों द्वारा हमारे सुरक्षा पदाधिकारी अन्य कर्मियों के साथ मारपीट की गई है। यह सरासर गलत है। कोलियरी प्रबंधन इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाएगी। ईसीएल आवासीय कॉलोनी में ज्यादातर लोग अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। उन्हें बार-बार वहां से हटने का नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन वेलोग वहां से नहीं हट रहे हैं। शनिवार को भी हमारे कर्मियों द्वारा उनलोगों को हटाया जा रहा था, परंतु वेलोग आवासीय कॉलोनी की ईंट चुनने में लगे हुए थे। अगर यही हालत रही तो कोलियरी को बंद करना पड़ेगा।

कोलियरी के सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर की पिटाई करते लोग।

भास्कर न्यूज. निरसा

शनिवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कोलियरी की ओसीपी के विस्तारीकरण को लेकर ईसीएल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा कोलियरी परिसर स्थित ईसीएल की आवासीय कॉलोनी को हटाने के दौरान ईंट चुन रहा गंगो भुइयां दीवार के मलबे में दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग तत्काल उसे मलबे से निकाल इलाज के लिए धनबाद ले गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने कोलियरी के सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह की पिटाई कर दी। लोग कोलियरी कार्यालय पहुंचे तथा वहां मौजूद ईसीएल कर्मी काजल चंद्र कालू नायक की भी जमकर पिटाई की। इस दौरान कोलियरी में खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीआईएसएफ निरसा पुलिस पहुंची तथा आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

यहहै घटना

गंगोभुइयां की प|ी अनिता देवी उसकी पुत्री शांता कुमारी ने बताया कि गोपीनाथपुर कोलियरी की ओसीपी खदान का व