बर्नपुर की टीम दो गोल से विजयी
चिरकुंडा|चिरकुंडा केलायकडीह स्थित एएसएन क्लब की ओर से 15 दिनों से चल रहे रमेश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच बंगाल के बर्नपुर की टीम बीएसएसी क्लब झारखंड के बसंती माता की सूरज क्लब की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बर्नपुर की टीम दो गोल से विजयी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक डेविड एड डोडराय, थाना प्रभारी परमेश्वर प्रसाद, दहीबाड़ी परियोजना प्रमुख एस सिरगी, विश्वास मौजूद थे। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र अंबष्ठ सहित संघ से जुड़े दर्जनों लोग शामिल हुए।