बाघमारा में ढुल्लू के पक्ष में सभा
कांग्रेस, झामुमो के षड्यंत्र से रहें सावधान : अर्जुन मुंडा
भास्कर न्यूज|निरसा/ बाघमारा
पूर्वमुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने निरसा के मतदाताओं से कांग्रेस और झामुमो के षड्यंत्र से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निर्दलीयों की सरकार बनवाई तथा लूट का नया रिकॉर्ड बनाया। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस और झामुमो अलग- अलग चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन चुनाव बाद दोनों एक मंच पर जाएंगे। उन्होंने जनता से समझदारी से वोट करने और साजिश रचने वालों से सावधान रहने की अपील की। अर्जुन मुंडा सोमवार को निरसा के मदनडीह फुटबाल मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। हेमंत सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई थी। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन हत्या हो रही है। महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है। भाजपा की सरकार बनी तो सूबे में कानून व्यवस्था का राज होगा और हिन्दुओं को मानसरोवर एवं चारों धाम की यात्रा में सब्सिडी दी जाएगी। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी गणेश मिश्रा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
निरसा में गणेश मिश्रा के समर्थन की अपील करते अर्जुन मुंडा और अन्य नेता।
बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रवींद्र राय ने बाघमारा के पाेलो ग्राउंड में चुनावी सभा का संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज हमारा देश मोदी के नेतृत्व में नई सोच, नई दृष्टि और नए तेवर के साथ आगे बढ़ रहा है। मुंडा ने जनता से अपील किया कि राज्य को भयमुक्त, शोषणमुक्त और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा काे पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने का आशीर्वाद दें।
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण पूरा देश विश्व की नजरों में है। देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। झारखंड को भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही उसे बचाएगी। आज पूरा झारखंड नक्सली और अपराधियों के चंगुल में है। ऐसे में केंद्र में भाजपा की सरकार और राज्य म