पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशोक मंडल ने किया जनसंपर्क

अशोक मंडल ने किया जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा|झामुमो प्रत्याशीअशोक मंडल ने चापापुर कोलियरी में जनसंपर्क अभियान चलाकर मजदूरों से झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान में भाजपा की सरकार आते ही मजदूरों की सेवानिवृत्त की उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दी गई है। भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है। वे लोग झारखंड की खनिज संपदा को निजी कंपनियों के हाथों सौंप अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब शिबू सोरेन कोयला मंत्री बने तो उन्होंने एक दिन में अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त हुए सभी मजदूरों को कोलियरियो में नियोजन दिलवाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में झामुमो की पूर्ण गठबंधन की सरकार बनी तो कोल इंडिया का मुख्यालय झारखंड में लाने का काम किया जाएगा।