पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाली निर्माण में गड़बड़ी के खिलाफ कार्य रोका

नाली निर्माण में गड़बड़ी के खिलाफ कार्य रोका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसाप्रखंड अंतर्गत विद्यासागर कॉलोनी में पांच लाख की लागत से जिला परिषद मद से निर्माणाधीन नाली का निर्माण गुरुवार को कार्य में अनियमितता किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने रुकवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक जिला परिषद के अभियंता अन्य पदाधिकारी आकर कार्य की जांच नहीं करते हैं तथा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं होता है तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। वहीं घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य दुर्गा दास, निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह, मासस नेता मधुरेन्द्र गोस्वामी कार्यस्थल पर पहुंचे।

यहहै मामला

इससंबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला परिषद द्वारा विद्यासागर कॉलोनी में 5 लाख की लागत से एक हजार फीट नाली का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उक्त नाली निर्माण का कार्य निविदा के द्वारा ठेकेदार प्रयाग यादव को मिला है। आज तक ठेकेदार अभियंता कार्यस्थल पर कार्य की जांच करने नहीं पहुंचे हैं। ठेकेदार के लोगों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार के मुंशी द्वारा ग्रामीणों पर रंगदारी मांगने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। ठेकेदार के मुंशी तो प्राक्कलन दिखाते हैं और सही सामग्री का उपयोग करते हैं। इसके विरोध में लोगों ने नाली का निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य को रोककर हंगामा करते ग्रामीण।

बीडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

निरसा | श्यामपुरके लोगों ने लाल कार्ड सहित अन्य मांगों को ले विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि सामाजिक, आर्थिक जनगणना का दावा आपत्ति प्रपत्र श्यामपुर पंचायत के लोगों के पास नहीं पहुंचा है। बाद में बीडीओ अरविंद कुमार द्वारा सभी प्रगणकों को दावा आपत्ति प्रपत्र लेकर ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को लेकर जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि 1 फरवरी से 21 फरवरी तक सामाजिक, आर्थिक जनगणना का दावा आपत्ति का समाधान कर प्रपत्र को भेज देना है, परंतु निरसा में यह कार्य शुरू भी नहीं हुआ। बीडीओ का कहना है कि कई स्थानों पर प्रगणक बीएलओ एक ही व्यक्ति है। चूकि मतदाता पुर्नरीक्षण दावा आपत्ति का कार्य एक साथ हो रहा है, जहां पर प्रगणक बीएलओ एक व्यक्ति है, वहां पंचायत के वार्ड सदस्य मुखिया से मदद ली जाएगी।