महिला की नस काटी
>पति सहित अन्य पर थाने में की शिकायत
भास्करन्यूज|निरसा
दहेजकी मांग को लेकर ससुरालवालों ने टुम्पा स्वर्णकार को जान से मारने की नीयत से उसके दाहिने हाथ की कलाई का नस काट दिया था। वह वहां से किसी तरह भाग कर अपने मायके शासनबेड़िया पहुंची तथा चिकित्सकों ने अथक प्रयास कर उसे बचा लिया। इस संबंध में रविवार को टुम्पा स्वर्णकार ने निरसा थाने में मदनपुर निवासी अपने पति अमृत स्वर्णकार, सास चायना स्वर्णकार, भैंसुर निमाई स्वर्णकार, ननद कुमारी नूनी के खिलाफ दहेज के लिए हाथ की कलाई की नस काटने की लिखित शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनकी शादी अमृत स्वर्णकार से लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के वक्त मेरे मायकेवालों ने समर्थ के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही मुझे अपने मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। 14 सितंबर को उपरोक्त लोगों ने मिलकर मेरे दाहिने हाथ की कलाई का नस काट दिया तथा मुझे मरने के लिए छोड़ दिया। मैंने किसी तरह इसकी सूचना मायकेवालों को दी।
, जिसके बाद उनलोगों ने मुझे वहां से निकालकर अस्पताल ले गए।