पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण यहां बीमारियों की जड़ है : संजीव

प्रदूषण यहां बीमारियों की जड़ है : संजीव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको भागाबांध मोड़ में झामुमो के बैनर तले मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में राज्यसभा सांसद डॉ संजीव कुमार को कार्यक्रम स्थल तक लाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजीव कुमार ने कहा कि खनिज संपदा को निकालने में होने वाले प्रदूषण से यहां के लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। 25 प्रतिशत कोयला, 26 प्रतिशत लोहा 26 प्रतिशत अन्य खनिज संपदा देश को देने वाला राज्य आज भी बेरोजगारी पलायन का दंश झेल रहा है। दिल्ली में 90 प्रतिशत घरेलू मजदूर झारखंड के हैं। झारखंड की खनिज संपदा झारखंड के लिए अभिशाप बन गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मनियाडीह के तीन संथाल युवक पंजाब में निजी फैक्ट्री में कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर मर गए। उन्हें निजी कंपनी द्वारा मात्र 20 हजार रुपए मुआवजे के रूप में दिया गया। मैंने संसद में यह मामला उठाया तथा कहा कि जब तक मजदूरों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा झारखंड से उक्त कंपनी को कोयला ले जाने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी के लोग मनियाडीह आकर मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजा दिए। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा निकालने के लिए जितने जंगलों को उजाड़ा जाता है उसके एवज में जंगल लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, परंतु झारखंड सरकार द्वारा 2006 से 2012 तक जंगल लगाने के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मैंने संसद में सवाल उठाया। इसके बाद निजी कंपनियों सार्वजनिक उपक्रमों ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास का कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मैं सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए अपने मद से देने जा रहा हूं। इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

नन बैंकिंग कंपनियों की दलाली कर रहे हैं विधायक

समारोहको संबोधित करते हुए झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि विधायक अरूप चटर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नन बैंकिंग कंपनियों के फीता काटने वाले आज निवेशकों के पैसे लौटने की नौटंकी कर रहे हैं। नीति और नैतिकता की बात करने वाले निरसा के विधायक ने राज्यसभा चुनाव में बार-बार वादा करने के बावजूद किसान के बेटे संजीव कुमार को अपना मत देकर मोटी रकम लेकर भाजपा के प्रत्याशी को मत देने का काम किया। विधायक राज्य सरकार अपने मद के कार्यों में