पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरसा के लिए काम किया : अरूप

निरसा के लिए काम किया : अरूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको निरसा यज्ञ मैदान में मासस का मिलन समारोह हुआ। इसमें मुख्य रूप से निरसा विधायक अरूप चटर्जी मौजूद थे। मौके पर मधुरेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने मासस का दामन थामा।

विधायक ने सभी को माला पहनाकर मासस में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि मैंने पांच वर्षों में विकास का कोई भी काम नहीं किया। मेरे पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान तीन वर्ष तो राज्य में राष्ट्रपति शासन ही लगा रहा। दो वर्षों में मैंने निरसा के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। मेरे प्रयास से मैथन पंचेत डैम से निरसा के लगभग 150 गांवों में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति करने का काम हो रहा है। इसके लिए निविदा भी निकाली जा चुकी है। मैंने निरसा में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने की दिशा में केलियासोल खड़काबाद में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शुरू करवा दिया है। बैनागोड़िया में भी विद्युत सब स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि निरसा को तीन प्रखंडों में बंटवारा करवाया तथा निरसा को अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास स्थानीय प्रशासनिक स्वीकृति के साथ भेजवाने का काम किया है। निरसा को जल्द ही अनुमंडल का दर्जा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टियां तक बदल रहे हैं। एमपीएल अंतर्गत पॉवर मैक में 90 प्रतिशत कार्यरत मजदूर बाहर के हैं। इन मजदूरों से 40.40 हजार रुपए पैसे लेकर उन्हें उक्त कंपनी में रखवाया गया है।

मासस में शािमल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते िवधायक अरूप चटर्जी।