पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल वितरण में पैसे मांगने पर छात्रों अभिभावकों ने किया हंगामा

साइकिल वितरण में पैसे मांगने पर छात्रों अभिभावकों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारके कल्याण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले नि:शुल्क साइकिल वितरण में भी घूसखोरी जारी है। इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को निरसा ब्लॉक में देखने को मिला। जहां एसएसकेबीसी हाई स्कूल, निरसा के शिक्षक कृष्ण कुमार साइकिल दिलवाने के एवज में प्रति छात्र 200 रुपए वसूल रहे थे। इसकी सूचना पाकर छात्र-छात्राएं उनके अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। बाद में शिक्षक द्वारा लिए गए पैसे की वापसी के आश्वासन के बाद छात्र उनके अभिभावक शांत हुए। छात्रों ने इसकी शिकायत प्राधानाध्यापक से भी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दशम वर्ग के छात्र आकाश भुइयां विकास कुमार यादव ने बताया कि स्कूल में 53 छात्रों को साइकिल मिलना तय है। आराेप लगाते हुए कि साइकिल के एवज में शिक्षक प्रति छात्र से 200 रुपए वसूल कर रहे हैं। वहीं छात्रों का यह भी आरोप है कि साइकिल के लिए विद्यालय से जो सूची भेजी गई है उसमें भी बड़ी गड़बड़ी है। चार किलोमीटर दूर के छात्र-छात्राओं का नाम ना भेजकर पैसे लेकर विद्यालय के समीप के छात्र-छात्राओं का नाम भेजा गया है। वहीं इस संबंध में आरोपी शिक्षक कृष्ण कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। जबकि स्कूल के प्राधानाध्यापक सुरेश राम ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

साइकिल वितरण में पैसा मांगने का आरोप लगा हंगामा करते छात्र।