- Hindi News
- गलत नीयत से घर में घुसा युवक, धराया, लोगों ने पीटा
गलत नीयत से घर में घुसा युवक, धराया, लोगों ने पीटा
निरसाथाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में बुधवार की देर रात बराकर निवासी सरफराज अंसारी ने गलत नीयत से गांव के ही एक घर में घुस गया। लड़की के साथ जबरदस्ती करने पर लड़की उनके दादी द्वारा हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा तथा उसकी जमकर पिटाई कर निरसा थाने के हवाले कर दिया। वहीं गांव में मौजूद आरोपी की बाइक को भी स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दी। निरसा पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। इस संबंध में गृहस्वामी ने निरसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
यहहै घटना : इससंबंध में जानकारी देते हुए गृहस्वामी ने बताया कि मेरी लड़की पं बंगाल के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। विगत कुछ दिनों पहले बराकर के रहने वाले सरफराज अंसारी मेरी लड़की को पीछा कर तंग किया करता था। मेरे मेरे परिजनों द्वारा कई बार उसे डांट-डपट कर फटकार लगाईं गई। बुधवार को मैं अपने निजी काम से अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। अधिक रात हो जाने के कारण मैं अपने घर नहीं पहुंच पाया। इसका फायदा उठाकर बुधवार की देर रात बराकर निवासी सरफराज अंसारी मेरे घर की चहारदीवारी फांदकर मेरी लड़की के कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती कर ज्यादती का प्रयास करने लगा। मेरी लड़की द्वारा हो-हल्ला करने पर मेरी मां वहां पहुंच गई तथा वह भी हल्ला करने लगी। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
सरफराज अंसारी