ताला तोड़कर रजिस्टर निकाला गया
निरसा | निगरानीविभाग के हत्थे चढ़े अंचल अमिन सह राजस्व कर्मचारी शंकर प्रसाद दुबे के आवास से अंचलाधिकारी निरसा थाना प्रभारी की मौजूदगी में सोमवार को पंजी दो खतियान हल्का संम्बंधित रजिस्टर को ताला तोड़कर निकाला गया। उसकी सूची बनाकर राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार को शंकर प्रसाद दुबे के हल्का का प्रभार दिया गया। अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि शंकर प्रसाद दुबे की गिरफ्तारी के बाद उपरोक्त हल्का में कार्य प्रभावित हो रहा था। लोगों को परेशानी भी हो रही थी। इसलिए उनके आवास में संधुक में रखे कागजातों को निकाला गया, ताकि हल्का का कार्य सुचारु रूप से हो सके।